Hmko Var Do (हमको वर दो)

Generic placeholder image

हमको वर दो

हे जगदीश्वर ! हमको वर दो,
ज्ञानवान बन जाएँ हम।
विद्या, बुद्धि, विवेक प्राप्त कर
जग में नाम कमाएँ हम।।
अच्छी राह चलाओ हमको,
पथ प्रकाश से भर जाए।
जाति, धर्म के बंधन काटे,
सारी जड़ता हर जाए।।
मातृभूमि की रक्षा करना,
यही हमारा धर्म बने।
मानवता की सेवा करना,
जन-गन-मन का कर्म बने।।